Maa Baglamukhi Aarti

Maa Baglamukhi Aarti – श्री बगलामुखी माता जी की आरती

Maa Baglamukhi Aarti – श्री बगलामुखी माता आरती

Maa Baglamukhi Aarti: माँ बगलामुखी वह ब्रह्मांडीय ऊर्जा हैं जो व्यक्ति को उसके सभी नकारात्मक गुणों पर विजय पाने और उसके मिथ्या अहंकार, उसके रोगों, दुखों और शत्रुओं का नाश करके उसकी चेतना को उच्च स्तर तक पहुँचाने में सहायता करती हैं।

इन नकारात्मक प्रभावों से मुक्त होने पर ही व्यक्ति दृढ़, दृढ़निश्चयी और बुद्धिमान बन सकता है और एक आदर्श मानव बन सकता है। कोई भी व्यक्ति पूजा के समय नीचे दी गई बगलामुखी चालीसा का पाठ कर सकता है। माँ को प्रसन्न करने के लिए पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। बगलामुखी साधक को माँ के चरणों में पीले पुष्प अर्पित करने चाहिए।

आरती देवी बगलामुखी माँ – Maa Baglamukhi Aarti

माँ पीताम्बरा की पूजा करने से मुक़दमे मे जीत, झगड़ो मे सफलता, बॉस से अनबन दूर होती है, बच्चों की गलत आदतों व संगत से छुटकारा मिलता है |

Read  सिद्ध कुंजिका स्तोत्र

परिवार मे अनुचित प्रेम-प्रपंच ख़त्म होते हैं, विद्यार्थी को विद्या प्राप्त होती है, अर्थाथी को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र, सुयोग्य पति या पत्नी को चाहने को सुयोग्य वर -वधु मिलता है |

व्यापारियों, राजनीतिज्ञो, प्रोफेशनलो, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, कलाकारों के मार्ग की बाधा दूर कर उन्हें उनके लक्ष्य की प्राप्ति कराती हैं |

Baglamukhi Mata Aarti

|| बगलामुखी आरती ||

जय जय श्री बगलामुखी माता,
आरती करहूँ तुम्हारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता,
आरती करहूँ तुम्हारी |

पीत वसन तन पर तव सोहै,
कुण्डल की छबि न्यारी |

कर कमलों में मुद्गर धारै,
अस्तुति करहिं सकल नर नारी |

चम्पक माल गले लहरावे,
सुर नर मुनि जय जयति उचारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता

त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब,
भक्ति सदा तव है सुखकारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता

पालन हरत सृजत तुम जग को,
सब जीवन की हो रखवारी ||

जय जय श्री बगलामुखी माता

मोह निशा में भ्रमत सकल जन,
करहु ह्रदय महँ, तुम उजियारी ||

जय जय श्री बगलामुखी माता

तिमिर नशावहू ज्ञान बढ़ावहु,
अम्बे तुमही हो असुरारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता

सन्तन को सुख देत सदा ही,
सब जन की तुम प्राण प्यारी ||

जय जय श्री बगलामुखी माता

तव चरणन जो ध्यान लगावै,
ताको हो सब भव – भयहारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता

प्रेम सहित जो करहिं आरती,
ते नर मोक्षधाम अधिकारी ||

जय जय श्री बगलामुखी माता

|| दोहा ||

बगलामुखी की आरती, पढ़ै सुनै जो कोय |
विनती कुलपति मिश्र की, सुख सम्पति सब होय ||

Read More श्री बगलामुखी व्रत विधि

बगलामुखी की आरती के लाभ

  • शत्रु और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
  • कोर्ट-कचहरी और विवादों में विजय प्राप्त होती है।
  • मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ता है।
  • भक्ति से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

See  Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi

माँ बगलामुखी की आरती करने से साधक को अडिग विश्वास और अजेय शक्ति प्राप्त होती है। जो भी भक्त सच्चे मन से आरती करता है, उसे जीवन के हर संकट से मुक्ति और विजय का आशीर्वाद मिलता है।

ताकि लोग क़ब्र, मजार, दरगाह, मौलाना, तांत्रिको, ओझाओ के चक्कर मे फंसने के बजाय माँ बगलामुखी की पूजा करके काले जादू जैसे तंत्र – मंत्र -जादू -टोना -भूत -प्रेत -ग्रह-वास्तु आदि से अपनी , परिवार व अपनों की रक्षा खुद करने मे समर्थ हों |

Maa Baglamukhi Aarti Video

Maa Baglamukhi Aarti wikipedia

Scroll to Top