संतजन कहते हैं कि इस युग में सबसे सरल साधना है नामस्मरण। केवल ‘राधे-राधे’ का उच्चारण ही ऐसा है, जो हमारे हृदय में भगवान श्यामसुंदर को आकर्षित कर लेता है।
जैसे ही राधा नाम की ध्वनि गूँजती है, श्याम अपने भक्तों के बीच दौड़े चले आते हैं। वो श्याम, जो सातों स्वर्ग और पाँचों अपवर्ग को तुच्छ समझते हैं, वो श्याम, जिन्हें बैकुंठ तक की कामना भी आकर्षित नहीं कर पाती, ऐसे प्रियतम केवल राधा नाम की मधुर पुकार पर अपने भक्तों के सम्मुख प्रकट हो जाते हैं।
तो आइए, हम सब मिलकर प्रेमपूर्वक गाएँ – ‘राधे-राधे बोल… श्याम आएँगे।’
Radhe Radhe Bol Shyam Aayenge Lyrics
॥ राधे राधे बोल श्याम आएंगे ॥
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ॥ 1 ॥
अरे बरसाना कहाँ दूर है,
ये वृंदावन कहाँ दूर है
तेरी नज़र का कसूर है।
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ॥ 2 ॥
निकलेगा मेरी हरि भक्ति का परिणाम,
मेरे घर भी आएंगे घनश्याम,
मैं भी प्यासा हरिदास हूँ,
राधा जी का खासम खास हूँ,
सुनकर देर ना लगाएंगे
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ॥ 3 ॥
लाखों से किसी एक को चुनते हैं,
अंदर की आवाज़ को सुनते हैं,
बस याद कर फरियाद कर,
ना यूँ जीवन बर्बाद कर,
बीते दिन लौट न आएंगे
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ॥ 4 ॥
प्रेम के आँसू जिनके बहते हैं,
उनके तो हरि संग में रहते हैं,
मैं भी प्यासा हरिदास हूँ,
राधा जी का खासम खास हूँ,
सुन कर हरि देर न लगाएंगे
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ॥ 5 ॥
न देखे कोई धर्म कर्म कोई जात,
जाने बस भक्तों के दिल की बात,
वो सब जान के पहचान के,
एक बार वो अपना मान ले,
फिर आकर गले लगाएंगे
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ॥ 6 ॥
न बस याद कर फ़रियाद कर,
न यूँ जीवन बर्बाद कर,
बीते दिन फिर लौट न आएंगे
राधे राधे बोल श्याम आएंगे,
आएंगे श्याम आएंगे ॥ 7 ॥







