दुनिया चले ना श्री राम के बिना
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना॥
जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना॥
लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना॥
सीता हरण की कहानी सुनो,
‘बनवारी’ मेरी जुबानी सुनो,
वापिस मिले ना श्री राम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना॥
बैठे सिंघासन पे श्री राम जी,
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना॥
🙏 प्रेम से बोलो – जय श्री राम, जय हनुमान 🙏
बोलो श्री राम जी की जय!
पवनसुत हनुमान की जय!
संकट मोचन की जय!
जय बजरंगबली की जय॥
🌺 श्री राम, जय राम, जय जय राम 🌺
लिरिक्स – जयशंकर जी चौधरी
दुनिया चले ना श्री राम के बिना भजन – पाठ के लाभ
- यह भजन सुनने या गाने से मन में भक्ति, साहस और शांति का भाव उत्पन्न होता है।
- ‘श्री राम और हनुमान’ भक्ति से जीवन के सभी संकट, भय और बाधाएँ दूर होती हैं।
- भजन के शब्द आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाकर नकारात्मक विचारों को मिटाते हैं।
- हनुमान जी की कृपा से साधक को श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- इस भजन का नियमित पाठ मानसिक शांति, सफलता और समर्पण की भावना देता है।
- मंगलवार, शनिवार और हनुमान जयंती के दिन इसका पाठ विशेष रूप से शुभ माना गया है।
‘श्री राम और हनुमान’ भजन से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)
1️⃣ यह भजन किसको समर्पित है?
उत्तर: यह भजन भगवान श्री राम और उनके अनन्य भक्त हनुमान जी को समर्पित है।
2️⃣ इस भजन का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर: यह भजन बताता है कि श्री राम बिना हनुमान अधूरे हैं और हनुमान बिना श्री राम के। दोनों का संबंध भक्ति और सेवा का प्रतीक है।
3️⃣ इस भजन का पाठ कब करना श्रेष्ठ माना गया है?
उत्तर: मंगलवार, शनिवार या राम नवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर इसका पाठ अत्यंत शुभ माना जाता है।
4️⃣ क्या इस भजन को घर पर गाया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, शुद्ध मन और भक्ति भाव से घर में इसका गायन अत्यंत पुण्य फल देता है।
5️⃣ क्या यह भजन नकारात्मकता को दूर करता है?
उत्तर: जी हाँ, इस भजन के पाठ से मन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल का संचार होता है।
दुनिया चले ना श्री राम के बिना भजन Video
🛕 ईष्ट देवता
अपनी ऊर्जा, भक्ति और जीवनशक्ति के अनुसार अपने ईष्ट देवता को पहचानें —
| ईष्ट देवता | संपूर्ण जानकारी |
|---|---|
| 🔱 शिव जी | शिव |
| 💪 हनुमान जी | हनुमान |
| 🐕🦺 भैरव बाबा | भैरव |
| 🌺 दुर्गा माता | दुर्गा |
| 🪔 श्री कृष्ण | कृष्ण |
| 🐘 गणेश जी | गणेश |
| ⚡ काली माता | काली |
| 🏹 श्री राम | राम |
| 🌊 विष्णु भगवान | विष्णु |
| 💰 लक्ष्मी माता | लक्ष्मी |
🌺 अपने ईष्टदेवता को जानें
ईष्टदेवता वह शक्ति हैं जो आपके जीवन के मार्ग को प्रकाशित करती हैं। अपने ईष्टदेवता को जानकर आत्मिक शक्ति, संतुलन और मन की शांति प्राप्त करें।
🙏 ईष्टदेवता जानें






